हर्षोल्लास से मनाया अटल विहारी का जन्मदिन
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने अंधेरी ( पू.) के नागरदास रोड स्थित पार्टी कार्यालय परिसर में कार्यक्रम कर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल विहारी वाजपेयी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया।
ICICI बैंक धोखाधड़ी मामले में वीडियोकॉन समूह के वेणुगोपाल धूत गिरफ्तार
मंडल अध्यक्ष अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा, अंधेरी महिला मोर्चा की अध्यक्ष व पूर्व नगरसेविका संध्या सुनील यादव ने स्व. अटल विहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर कहा कि वाजपेयी जी को देशसेवा और समाजसेवा के लिए सदैव याद किया जाएगा।
ICICI बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में CBI ने चंदा कोचर और दीपक कोचर को किया गिरफ्तार
उन्होंने कहा, अटल जी के कार्यकाल में देश ने पहली बार सुशासन को चरितार्थ होते देखा। जहां एक ओर उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान, पीएम ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना जैसे विकासशील कार्य किए तो वहीं दूसरी ओर पोखरण परीक्षण व करगिल विजय से मजबूत भारत की नींव रखी।
रिक्शा चालकों का शिवबंधन कर सेना की सदस्यता दिलाई
देश के विकास और आम लोगों के लिए किए गए उनके कार्य सदैव याद रखे जाएंगे। भारत के लिए उनके विचार भावी पीढ़ी को प्रेरणा देते रहेंगे।
तो मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी भी देश के गद्दार? – रंजीत सावरकर
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अशोक पाण्डेय, उपाध्यक्ष नरेश आडकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष रुपेश दांडेकर, भारती उफाले, वार्ड अध्यक्ष भूषण चव्हाण,महामंत्री संजय चौरसिया, सुरेश कथुरे, प्रतीक सातार्डेकर, अमर यादव, अरविंद चौरसिया, अजय चाकर, विक्रम यादव, अजय खारवा, प्रदीप मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

