Categories: Latest

Ulhasnagar मे सूदखोरी मे एक और बली, सूदखोरों से हैं कई परिवार परेशान

उल्हासनगर – उल्हासनगर में एक बेरोजगार युवक ने अपना घर चलाने के लिए चालीस टक्के की दर से क़र्ज़ लिया और बाद में सूदखोरों की दिन रात की प्रताड़ना नहीं झेल पाने के कारण उसे आत्महत्या करना पड़ा। उस बेरोजगार युवक ने रेल पटरी पर लेटकर अपनी जान दे दी।

मुख्यमंत्री पुत्र सांसद, वो भी डॉक्टर, फिर भी कल्याण डोंबिवली की सरकारी आरोग्य सुविधा बदतर

लोहमार्ग पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। जबकि आत्महत्या करने वाले व्यक्ति का आत्महत्या के पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पीड़ित व्यक्ति ने कुछ सूदखोरों को अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार बताया है।

Kalyan : कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिए गजानन माने को ‘पद्मश्री’

मामला उल्हासनगर के कैंप क्रमांक पांच में रहने वाले गिरीश चुग का है। उसने दो महीने पहले अपनी नौकरी जाने के बाद घर चलाने और व्यवसाय करने के लिए कुछ लोगों से मजबूरी में कर्ज लिया और यह कर्ज उसे चालीस टक्के की ब्याजदर से दिया गया।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां ने बहू के खिलाफ किया केस दर्ज, संपत्ति को लेकर सास से हुई झड़प

ब्याज की रकम और मूल रकम की वापसी को लेकर सूदखोर गिरीश के घर पर आकर हंगामा करने लगे। अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों सहित बूढ़े माँ – बाप के सामने रोज सूदखोरों द्वारा किये जाने वाले हंगामे से गिरीश तंग आ गया। उसने कई जगह से पैसों का इंतजाम करना चाहा मगर हर जगह से उसे निराशा ही हाथ लगी।

Gang Rape in Train महिला को एसी कोच में दी सीट, फिर TTE ने साथी के साथ मिलकर किया रेप

आखिरकार गिरीश ने अपनी जिंदगी खत्म करने की ठान ली और २४ जनवरी को अम्बरनाथ – बदलापुर के दरम्यान रेल पटरी पर बैठकर एक वीडियो बनाया। जिसमें गिरीश ने अपने परिवार से माफी मांगते हुए चालीस फीसदी ब्याज मांगने वाले दशरथ और उसके पुत्र हितेश  , रमेश सिंह लोवाना, गोलू सिंह और किसी गायकवाड़ नामक व्यक्ति को अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया है।

Century Chemicals मे काम करने गया कामगार ११ दिनों से लापता, परिजन बेहाल

इस वीडियो के वायरल होते ही शहर में हंगामा मच गया है। गिरीश के पिता ने चालीस टक्के ब्याज मांगने वाले सभी सूदखोरों पर कार्रवाई की मांग की है

Kalyan पूर्व में प्रसूति गृह शुरू करने की मांग को लेकर मनसे का आमरण अनशन

rajesh

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

23 hours ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

23 hours ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के कथित घोटाले के खिलाफ कल्याण में कांग्रेस का ‘रघुपति राघव राजाराम सत्याग्रह’ कल

कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…

6 days ago