Categories: Latest

कल्याण के होटल गुरूदेव ग्रान्ड के कर्मचारी ने किया आत्महत्या का प्रयास

फिर खुली बाई रुक्मिणी बाई अस्पताल की पोल , तडपते मरीज को भेजा कलवा के शासकीय अस्पताल

कल्याण- कल्याण के प्रसिद्ध होटल गुरूदेव ग्रान्ड के एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन समय रहते उसके अन्य सहकर्मियों ने उसे बचा लिया और केडीएमसी के बाई रुक्मिणी बाई अस्पताल में भर्ती किया। मगर अस्पताल में अति दक्षता विभाग बंद होने से दर्द से तडपते मरीज को कलवा के शासकीय अस्पताल में भेज दिया गया।
बता दें कि शनिवार की शाम को कल्याण के खडकपाडा में स्थित होटल गुरूदेव ग्रान्ड के एक कर्मचारी रवि तुरी ने स्टाफ के लिए बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

मगर अन्य कामगारों ने रवि को समय रहते बचा लिया। तब तक रवि की गर्दन की नसें खिंच चुकी थी। दर्द से तडपते रवि को बाई रुक्मिणी बाई अस्पताल में लाया गया। साथ में होटल का प्रबंधक संदीप चौधरी भी था। लगभग एक घंटे तक रवि अस्पताल के बेड पर वेदना से तडपता रहा मगर अस्पताल में अति दक्षता विभाग बंद होने से उसका इलाज होना तो दूर , उसकी तरफ अस्पताल का स्टाफ थोडा भी ध्यान नहीं दे रहा था।

तभी शिवसेना (उबाठा) के विधानसभा सह संगठक रूपेश भोईर वायरल बुखार की दवाई लेने अस्पताल पहुंचे । वहां ओ पी डी से मरीज की चीखे सुनकर उन्होंने तहकीकात की तो सारा मामला सामने आया। भोईर ने तुरंत मुख्य वैद्यकीय अधिकारी से संपर्क किया और सारी बात उन्हें बतायी। इसके बाद अस्पताल के चिकित्सको ने भागदौड शुरू की।

तब तक रूपेश भोईर ने होटल के प्रबंधक संदीप चौधरी से बात कर मामले को समझा। इसके बाद अस्पताल के चिकित्सको ने कहा कि हमारे पास उचित चिकित्सा सुविधाओं का अभाव होने से हम इस मरीज को कलवा के शासकीय अस्पताल में भेज रहे हैं ।

भोईर ने तुरंत रूग्णवाहिका की व्यवस्था की और मरीज को कलवा के शासकीय अस्पताल में भेज दिया । इस बारे में रूपेश भोईर ने कहा कि मनपा के इस अस्पताल को मनपा ने सादा दवाखाना बनाकर रख दिया है।

मेरे सामने मरीज एक घंटे तक तडपता रहा मगर उसे इलाज के नाम पर कुछ नहीं मिला और हर बार की तरह इस बार भी अस्पताल ने अपनी जिम्मेदारी से दूर भागते हुए मरीज को कलवा के शासकीय अस्पताल में भेज दिया है।

rajesh

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

20 hours ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

20 hours ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के कथित घोटाले के खिलाफ कल्याण में कांग्रेस का ‘रघुपति राघव राजाराम सत्याग्रह’ कल

कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…

6 days ago