FEATURED

अजय चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा १० वीं,१२ वीं उत्तीर्ण छात्रों का उत्साह वर्धन


शीतला प्रसाद सरोज 
मुंबई। समाजसेवी व अजय चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष अजय तिवारी ने वार्ड क्र-81 स्थित मनीष पार्क, जनशक्ति नगर,शंकरवाड़ी, गणेश नगर,मनीष पार्क, हनुमान नगर, साधू यादव चाल आदि बस्तियों के 10 वीं और 12 वीं उत्तीर्ण छात्रों सत्कार किया।

इस मौके पर अजय तिवारी ने कहा कि आज के बच्चे कल के देश के भविष्य हैं, जिनको शिक्षा देने में किसी प्रकार की कोर-कसर बाकी नहीं रखना चाहिए।क्योंकि बच्चे जब पढ़े- लिखेंगे,तभी राष्ट्र तरक्की करेगा और समाज का भला होगा।

उन्होंने मेधावी छात्र- छात्राओं के माता-पिता से कहा कि अगर आप लोगों को लगे कि बच्चों को शिक्षित करने में कुछ परेशानी हो रही है तो मुझसे संपर्क करें। मैं यथोचित मदद करूंगा।

 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अजय चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यकर्ता,पदाधिकारी तथा छात्र व उनके अविभावक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *