FEATURED

धूमधाम से मनाई गई कल्याण में अग्रसेन जयंती

हाल ही में कल्याण के राजस्थान भवन में अग्रवाल समाज कल्याण ने अपने कुलगुरु महाराजा अग्रसेनजी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रीजेंसी ग्रुप के सीएमडी महेशजी अग्रवाल के साथ मुंबई से पधारे सुशीलजी गाड़िया के अलावा संजय अग्रवाल, नवीन बंसल, पी.डी सर्राफ, रजनीश दामोदर अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, कसारा अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों के अलावा काफी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।

धूमधाम से मनाई गई कल्याण में अग्रसेन जयंती

समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में माता की चौकी के अलावा समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान भी किया गया। समाज के सचिव नितिन अग्रवाल ने जानकारी दी कि जयंती के अवसर पर समाज द्वारा श्रीमलंग गढ़ रोड स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों के लिए खाने एवं अन्य समान की भी व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम का संचालन तुलसीराम बंसल ने किया एवं उपस्थित लोगों का आभार प्रकट किया समाज के कोषाध्यक्ष रजनीश अग्रवाल ने। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव गुप्ता, अनिल बंसल, रमाकांत अग्रवाल, महेंद्र गोयल के अलावा पूरी कार्यकारणी का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *