अग्रसेन चौक ने कल्याण शहर की शोभा बढ़ाई – डॉ. श्रीकांतजी शिन्दे

अग्रसेन चौक ने कल्याण शहर की सुंदरता में चार चांद लगा दिये, यह बात कल्याण लोकसभा के सांसद डॉ श्रीकांतजी शिन्दे ने अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित समाज सेवी एवं उधोगपति महेश अग्रवाल के द्वारा बनाये गये महाराजा अग्रसेन चौक के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त की।

शिवसेना सांसद डॉ शिंदे ने उद्योगपति महेश अग्रवालजी को शहर में ऐसे और भी कई चौक सुशोभित करने को कहा, जिससे कल्याण एवं डोम्बीवली की सुंदरता बढ़ सके, जिसे महेश अग्रवाल जी ने स्वीकार किया।
अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग ने इस भव्य कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में विधायक विश्वनाथजी भोईर, अपर पुलिस आयुक्त श्री दत्तात्रेयजी कराले, पुलिस उप आयुक्त श्री सचिनजी गुंजाल पूर्व विधायक श्री नरेंद्रजी पवार, श्री सचिनजी अग्रवाल अध्यक्ष अग्रोहा विकास ट्रस्ट, श्री प्रेमनाथजी महात्रे अध्यक्ष बीजेपी कल्याण शहर, श्री राजेशजी सच्चनंदानी, समाजसेवी, श्री राकेशजी मोदी समाजसेवी एवं उधोगपति के अलावा काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

समाज के सचिव श्री नितिन अग्रवाल के अनुसार पूर्व नगरसेवक श्री सुनीलजी वायले की देखरेख में समाज द्वारा बनाई गई एक पुलिस चौकी का भी उदधाटन उपस्थित लोगों ने किया। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र गुप्ता एवं आभार व्यक्त ध्रुव अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल ने श्री अग्रसेनजी महाराज का गीत से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मैं राजेश ओमप्रकाश गुप्ता के अलावा आत्माराम डिडवानिया, रजनीश अग्रवाल, महेश शाह,राजीव गुप्ता, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन अशोक पवार का सहयोग सराहनीय रहा।

