CrimeFEATUREDLatest

डोम्बिवली में ह्त्या कर बैग में छुपाई लाश,

गुरुवार सुबह डोम्बिवली पश्चिम के 52 चाल परिसर में एक बैग में एक मृतदेह मिलने से क्षेत्र में खलबली मच गई. मृतक के शरीर पर अज्ञात हत्यारों द्वारा धारदार हथियार से अनेक बार किये जाने के निशान साफ़ दिख रहे थे. हलाकि मृतक की पहचान हो गई है मामला डोम्बिवली पश्चिम के विष्णु नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है.

विष्णु नगर पुलिस के अनुसार मृतक का नाम उमेश पांडुरंग पाटील (उम्र-४०) है. और वो ठाणे के कोपरी स्थित संतोषी माता सोसायटी का निवासी था. और वह गत 4 फरवरी को काम पर गया था. लेकिन देर रात तक घर नहीं आने के कारण उनके घर वालों ने स्थानीय कोपरी पुलिस स्टेशन में गुमशुदा की शिकायत दर्ज की थी

पुलिस ने मृतक के मोबाइल लोकेशन से यह पता लगाया कि उसका मोबाइल डोंबिवली शहर में अंतिम बार चालू था मृतदेह मिलने के बाद डोंबिवली के विष्णु नगर पुलिस ने इसकी जानकारी कोपरी पुलिस स्टेशन को दी.

जिसके बाद मृतक के घर वालों ने आकर उसकी पहचान की है मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से अनेक जख्म साफ दिख रहे थे. विष्णु नगर पुलिस आगे की जांच कर रही है और जल्द से जल्द हत्यारे को गिरफ्तार करने का दावा विष्णु नगर पुलिस ने किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *