कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन से आरोपी ‘फरार
कल्याण (पूर्व) के कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन में रामराज्य चल रहा है। सोमवार रात एक आरोपी बड़े आराम से पुलिस स्टेशन से चला आया परन्तु पुलिस को इसकी कोई फिक्र नहीं है।
परसों खडेगोलवली एरिया में गैस कंपनी चौक पर कुछ असामाजिक किस्म के लोगों ने प्रीतम गुप्ता और सूरज यादव पर प्राणघातक हमला कर दिया। दोनों को गहरी चोटें आयी हैं। वे अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। बावजूद इसके पुलिस ने मामूली धाराओं मसलन 324 के तहत मामला दर्ज किया।
बताते हैं कि इनमें से एक आरोपी दीपक रायसिंघानिया को पुलिस ने स्टेशन बुलाया था। कुछ घंटे बैठने के बाद दीपक आराम से उठकर चला आया। कार्रवाई तो दूर, जबकि उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज था, पुलिस ने उसे जाने की इज़ाज़त दे दी।
दीपक वैष्णवी पार्क इमारत में रहता है। उसके ‘किस्से’ दूर-दूर तक मशहूर हैं।