FEATURED

कल्याण मनपा आयुक्त के कर्तव्यदक्षता पर सवाल, ट्विटर पर बवाल

मुंबई आसपास में गत बुधवार को कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका के 27 गांव में से एक गोलवली गांव स्थित दावड़ी रोड के नागरिकों के भयंकर पेयजल समस्या के बारे में लिखा गया था।

रिजेंसी अनन्तम के कारण दावड़ी रोड के ५००० लोग पानी के लिए दर दर भटकने को मजबूर

जिसमें एक स्थानीय नागरिक द्वारा मुंबई आसपास में छपे इस खबर की लिंक कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका आयुक्त विजय सूर्यवंशी को भेजा था। जिस पर विजय सूर्यवंशी यह समस्या जल्दी हल कर देने का आश्वासन उस स्थानीय नागरिक को व्हाट्सएप मैसेज पर दिया था।

कल्याण मनपा आयुक्त सूर्यवंशी ने रात के 11:00 बजे उक्त नागरिक द्वारा भेजे गए व्हाट्सएप मैसेज पर महज ४ मिनट बाद ही देख कर उससे समस्या के बारे में जानकारी ली, और वह समस्या जल्द ही हल होने का आश्वासन दिया।

दावड़ी रोड की पेयजल समस्या जल्द खत्म होगी, कर्तव्यदक्ष मनपा आयुक्त विजय सूर्यवंशी का आश्वासन

मुंबई आसपास किसी भी व्यक्ति की ऐसी सक्रियता को उनकी कर्तव्यदक्षता मानता है। और ईमानदारी से दावड़ी रोड के नागरिकों की पिछले छ महीनो से भयानक पेयजल समस्या से निजात दिलाना चाहता है।

लेकिन जब ये खबर मुंबई आसपास के ट्वीटर पर डाला गया तो इसपर अनेक लोगो की विरोधी प्रतिक्रिया भी मिली। अनेकों ने मनपा आयुक्त सूर्यवंशी को मुंबई आसपास द्वारा कर्तव्यदक्ष कहे जाने पर सवाल उठाए।

 

ट्वीटर सोशल मीडिया का एक मजबूत प्लेटफार्म है। इसमें सभी ट्वीटर यूजर्स पूरी जिम्मेदारी से अपनी अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए स्वतंत्र है।

और इस मामले में दावड़ी रोड के नागरिकों की पेयजल समस्या सुलझाने के अलावा मुंबई आसपास का कल्याण डोंबिवली मनपा आयुक्त को कर्तव्य दक्ष कहने का कोई अन्य हेतु नही है।

गुरुवार रात को जब मुंबई आसपास में मनपा आयुक्त सूर्यवंशी को कर्तव्य दक्ष बताने वाली खबर उसी जागरूक पाठक संतोष पाल ने आयुक्त सूर्यवंशी के व्हाट्सएप पर डाला तो, आयुक्त ने इस खबर को संतोषजनक बताया है,

और पाठक पाल द्वारा दावड़ी रोड के नागरिकों की पानी समस्या हल करने का निवेदन किए जाने पर आयुक्त ने यह समस्या तीन-चार दिन में खत्म होने का आश्वासन भी दिया है।

कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका के आयुक्त जैसे जिम्मेदार पद पर विराजमान अधिकारी अगर किसी आम नागरिक को अगले तीन-चार दिन में समस्या खत्म होने का आश्वासन देता है तो उस अधिकारी को कर्तव्य दक्ष या फिर जिम्मेदार अधिकारी कहने में कोई गलती मुंबई आस-पास नहीं मानता है

और और आगामी कुछ दिनों में दावङी रोड वासियों की पेयजल संबंधी समस्या नही सुलझती है तो मुंबई आसपास कल्याण मनपा आयुक्त के विरोध में लिखने से पीछे नहीं हटेगा।

मामला आम नागरिक का था। जिसे गंभीरता से मनपा आयुक्त ने लिया। समस्या समझी, और जल्द ही निदान का आश्वासन उक्त आम आदमी को दिया ये किसी भी सरकारी अधिकारी की कर्तव्य दक्षता दर्शाता है।

मुंबई आसपास में कल्याण डोंबिवली मनपा क्षेत्र के अवैध निर्माण, फेरीवाले, नाले सफाई में झोल, मनपा अस्पताल में अनियमितता, साफ सफाई पर अनेक खबरे लगातार चलती रहती है।

कुछ कारण बस ट्वीटर पर नही डाला जाता रहा। अब नियमित रहेगा।
आम नागरिक अपनी समस्या हमे सीधे mumbaiaaspaas@gmail.com पर भेज सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *