Social

हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ने मोहंडूळ में 31 विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की

अनिल कुमार गर्ग 

*भिवंडी, 23 अगस्त 2026:* हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ने “प्रमोटिंग एजुकेशन 2026” पहल के अंतर्गत जिला परिषद स्कूल, मोहंडूळ, केंद्र वडवळी, तालुका भिवंडी में कक्षा 1 से 4 तक के 31 विद्यार्थियों को ड्रॉइंग किट, स्कूल बैग, परीक्षा पैड, खिलौने एवं विभिन्न खेल सामग्री वितरित की। विद्यार्थियों के लिए अल्पाहार, भोजन एवं मिठाई की भी व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम के दौरान अगस्त माह में जन्मदिन वाले विद्यार्थियों का केक काटकर जन्मदिन समारोह भी मनाया गया, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

शहापुर की जिला परिषद स्कूलों में हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ने विद्यार्थियों को दी शैक्षणिक सामग्री और आहार

इसी अवसर पर विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन, अनुशासन एवं सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तीन विद्यार्थियों का “HHF आदर्श विद्यार्थी पुरस्कार” के लिए चयन किया गया।

हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के रामाकांत अग्रवाल ने कहा, “ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना हमारी संस्था के प्रमुख उद्देश्यों में से एक है। विद्यार्थियों के चेहरे की खुशी और उनका उत्साह हमें ऐसे और अधिक शैक्षणिक उपक्रम करने के लिए प्रेरित करता है।”

फाउंडेशन ने स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्थानीय शुभचिंतकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही, छुट्टी के दिन भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने वाले सभी विद्यार्थियों का विशेष धन्यवाद किया गया।

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सेवा एवं कॉपी वितरण कार्यक्रम का आयोजन

हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ग्रामीण एवं जरूरतमंद बच्चों को शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने तथा उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्यरत है।