FEATURED

डॉ. प्रकाश खांडगे को शाहिर कृष्णराव साबले पुरस्कार देने की घोषणा

डोंबिवली, दि . 4
यशराज कला मंच द्वारा लोक कला के वरिष्ठ विद्वान प्रोफेसर डाॅ. प्रकाश खांडगे को शाहिर पद्मश्री कृष्णा राव साबले पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। यशराज कला मंच के संस्थापक अध्यक्ष विवेक ताम्हणकर ने पुरस्कार की घोषणा की।
महाराष्ट्र की लोक कलाओं के अध्ययन, प्रचार-प्रसार में प्रो. खांडगे ने अहम भूमिका निभाई है। उनके काम के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
8 अक्टूबर को शाम सात बजे डोंबिवली पूर्व के ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल के हॉल में डाॅ. खांडगे को सम्मानित किया जाएगा। इसी कार्यक्रम में डोंबिवली जिमखाना के ट्रस्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक मधुकर चक्रदेव को भी सम्मानित किया जाएगा।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के पूर्व यशराज कला मंच द्वारा लोक कला नृत्य प्रस्तुत किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *