मंदिरों में चोरी रोकने के लिए मंदिर प्रबंधन पहल करे – ‘महाराष्ट्र मंदिर महासंघ’
मुंबई, दि. 21
महाराष्ट्र में सिर्फ छोटे मंदिर ही नहीं बल्कि कई बड़े मंदिरों में भी चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं।अब सीसीटीवी लगे और कई सुरक्षा गार्ड वाले मंदिरों में भी चोरी के चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। अत: पुलिस प्रशासन पर निर्भर रहने के बजाय अब मंदिर प्रबंधन को देवनिधि की सुरक्षा के लिए सक्षम सुरक्षा तंत्र स्थापित करने की पहल करनी चाहिए, ऐसा विचार महाराष्ट्र मंदिर महासंघ के राज्य समन्वयक सुनील घनवत ने व्यक्त किया।
इस भ्रम में मत रहिए कि मंदिर प्रबंधन द्वारा सुरक्षा गार्ड या सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाने से अब चोरियां नहीं होंगी। मस्जिदों, चर्चों, गुरुद्वारों या अन्य धार्मिक पूजा स्थलों में चोरी की खबरें कभी नहीं सुनी जातीं; तो फिर चोरियाँ केवल हिन्दू मंदिरों में ही क्यों होती हैं? देवनिधि को सुरक्षित रखना मंदिर प्रबंधन और भक्तों का कर्तव्य है। मंदिरों में चोरों से हिंदू समाज को सतर्क रहने की जरूरत है। घनवट ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र सरकार को भी मंदिर चोरों को लेकर एक नीति बनानी चाहिए और इन चोरों को रोकना चाहिए।

