कल्याण में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार
कल्याण, दि . 3
कल्याण पूर्व इलाके में बुधवार शाम एक चौदह वर्षीय नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ बलात्कार की दिल दहला देने वाली घटना घटी।
कोलसेवाड़ी पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद इस मामले में विशाल गवली को गिरफ्तार कर लिया है।
उस पर पहले भी मुकदमा हो चुका है। उसके खिलाफ पहले भी रेप और अन्य गंभीर अपराध दर्ज हो चुके हैं।

