FEATURED

संत निरंकारी मिशन नालासोपारा द्वारा भव्य मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

प्रेम चौबे 

नालासोपारा संत निरंकारी मिशन के मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन संपूर्ण महाराष्ट्र भर मे विश्व कल्याणार्थ आयोजित किया गया हैं।ऐसा ही रक्तदान शिविर नालासोपारा पूर्व ओसवाल नगर मे संत निरंकारी भवन मे किया गया जहां पर रक्तदाताओ को रक्तदान की उत्सुकता बड़ी संख्या मे देखी गयी।

संत निरंकारी मिशन नालासोपारा द्वारा भव्य मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

और उनके उत्साह को बढ़ाने नाशिक,पालघर संत निरंकारी मिशन के प्रभारी महराज जनार्दन पाटील जी मौजूद रहे.

हमारे मुंबई आसपास के संवाददाता प्रेम चौबे से हुई वार्ता में महराज ने बताया कि इंसान एक बार रक्तदान करके तीन प्रकार के रोगियों को जीवनदान देता हैं, इसलिए रक्तदान को महादान माना गया हैं, इन खून को कलेक्शन कर प्लाज्मा, प्लेटलेट्स,और खून की कमी से जीवन की जंग लड़ रहे तमाम लोगो को बचाया जाता हैं।

हमारा लक्ष्य नालासोपारा से ही हजार यूनिट एकत्रित करना है,ऐसे ही पालघर के अन्य जिले मे भी शिबिर चल रहे हैं,खासकर बोईसर मे भी अच्छे रक्त कलेक्शन की उम्मीद हैं।

इस अवसर पर मनपा के पूर्व सभापति भरतभाई मकवाना, समाजसेवी नीलेश चौधरी ने सभी उपस्थित लोगों का हौसला अफजाई करते दिखाई दिऐ, साथ मे तपन सरकार, मिहिर चौधरी, दीपक सिंह, मुकेश गुप्ता, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *