२६ जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर हेल्पिंग हॅंण्ड फाऊंडेशन का सामाजिक उपक्रम

हिन्दुस्तान के ७१वा गणतंत्र दिवस के अवसर पर हेल्पिंग हॅंण्ड फाऊंडेशन संस्था द्वारा कल्याण के फलेगाव में यहां ईटभट्टीपर काम करने वाले गरीब और जरुरत मंद लोगो को कंबल और कपड़े बांटे गये.

इन इट भट्टों पर पर काम करने वाले मजदूरो के छोटे छोटे बच्चों को मिठाई के डिब्बे दिये गये ”अन्नदान ही श्रेष्ठ दान के तहत यहाँ के लोगो को खाना दिया गया। यह सामाजिक कार्यक्रम की शुरुवात राष्ट्रगीत से की गयी l
खुद के लिये तो सब जीते हैं, लेकीन दुसरो के लिये कुछ काम करना चाहिये यह हमेशा ध्यान मे रखकर यह संस्था पिछले ३ से ४ सालो से नियमित इस प्रकारके सामाजिक कार्य कर रहे है l
आगे ऐसें सामाजिक भान रखकर विविध उपक्रम मनाने का इस संस्था का मानस है, इस कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी व सदस्य और उस गाव के लोग बडी संख्या मे उपस्थित थे l

