Political

महेश पाटिल “बालासाहब की शिवसेना” के कल्याण तालुका प्रमुख और जिला समन्वयक

भारतीय जनता पार्टी के डोंबिवली ग्रामीण के अध्यक्ष रहे पूर्व नगरसेवक महेश पाटिल की बाला साहब की शिवसेना के कल्याण तालुका प्रमुख एवं जिला समन्वयक पद पर  नियुक्ति की गई है उनकी नियुक्ति बाला साहब की शिवसेना के प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की है।

बुधवार शाम मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ उनके पुत्र और कल्याण लोकसभा से सांसद डा श्रीकांत शिंदे भी उपस्थित थे।सैकड़ों की संख्या में अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री आवास पर उपस्थित महेश पाटिल को सांसद डा श्रीकांत शिंदे ने भी बधाई दी।

महेश पाटिल कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका के वार्ड क्रमांक ८२ से भाजपा से नगरसेवक थे। और सिर्फ अपने प्रभाव से पिछले मनपा चुनाव मे यहां के ५ से अधिक भाजपा नगरसेवकों को जिताया था।

कल्याण डोंबिवली के साथ ठाणे जिले भर मे प्रभावशाली नेतृत्व के लिए जाने जाने वाले महेश पाटिल और एकनाथ शिंदे की नजदीकियां २०१४ के लोकसभा चुनाव से बढ़ी। २०१४ के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना से राजू पाटील चुनाव मैदान में थे।

और यहा से शिवसेना उम्मेदवार डा श्रीकांत शिंदे को कड़ी टक्कर दे रहे थे। भाजपा शिवसेना गठबंधन होने के कारण एकनाथ शिंदे ने निजी रूप से महेश पाटिल से मुलाकात की थी। और इसमें महेश पाटिल ने खुले दिल से दिन रात मेहनत की थी। और चुनाव पहले ही डा. श्रीकांत शिंदे की जीत निश्चित मानी जाने लगी थी।

मुख्यमंत्री शिंदे जैसे दिग्गज नेता शायद इन्ही बातो को नजरंदाज नहीं कर पाए और मौका मिलते ही महेश पाटिल को ना सिर्फ अपने साथ कर लिया बल्कि संगठनात्मक जिम्मेदारी भी दे दी। महेश पाटिल की नियुक्ति पर उनके समर्थकों में उल्लास का माहौल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *