Social

अंधेरी में कवि सम्मेलन, श्रोताओं का हुआ भरपूर मनोरंजन

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। साहित्यिक संस्था अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन संस्थान,महाराष्ट्र इकाई ने अटल स्मृति दिवस पर
अंधेरी-कुर्ला रोड स्थित गुंदवली मनपा शाला हाल में कवि सम्मेलन का आयोजन किया,जिससे श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन हुआ।

कार्यक्रम में कवित्री जीनत एहसान कुरैशी, वर्षा महेश, कल्पेश यादव, विनय शर्मा दीप, पत्रकार संतोष पाण्डेय, पवन तिवारी, रामस्वरूप साहू, जवाहर ‘निर्झर’ व रवि यादव ने काव्य-पाठ किया।

कार्यक्रम अध्यक्ष टीवी-1 इंडिया के मॉडरेटर और शायर लक्ष्मण शर्मा,वाहिद, मुख्य अतिथि डॉ.दयानंद तिवारी, राजकुमार छापड़िया ने सम्मान मूर्ति महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष अभिलाष अवस्थी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

इस दौरान अभिलाष अवस्थी को संस्था ने अटल स्मृति सम्मान-2022 देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन, महाराष्ट्र इकाई की अध्यक्ष डॉ.रोशनी किरण ने किया।

इस अवसर पर पूर्व नगरसेविका संध्या यादव,  रामाश्रय उपाध्याय, रमेश मिश्रा, डॉ.शिवश्याम तिवारी, राजकुमार मिश्रा, अखिलेश तिवारी, रविशंकर दुबे, अशोक पाण्डेय, एड.संदीप दुबे, एड. राज यादव, बाबा यादव, राकेश तिवारी, बच्ची सिंह, प्रदीप मिश्रा, मंजू यादव, जेपी दुबे, विपुल पाण्डेय, दिनेश यादव, संतोष शुक्ला सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *