FEATURED

देशमुख होम्स की पेयजल समस्या पर गुरुवार को एमआईडीसी कार्यालय में मीटिंग

कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र के देशमुख होम्स के नागरिक पिछले 8-9 महीने से पेयजल की समस्या से त्रस्त है.

स्थानीय नागरिकों द्वारा इस बाबत मनपा प्रशासन के साथ महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल के डोंबिवली स्थित कार्यालय के अधिकारियों से अनेकों बार शिकायत की।

स्थानीय देशमुख होम्स निवासी और सक्रिय समाज सेविका वंदना सिंह  सोनवने ने गत महीने इन्हीं पेयजल समस्या के समाधान के लिए आमरण अनशन किया था।

जिसमे स्थानीय मनसे विधायक राजू पाटिल ने मध्यस्थता की थी। और कल्याण मनपा और एमआईडीसी के अधिकारियों द्वारा देशमुख होम्स की पेयजल समस्या जल्द खत्म करने के आश्वासन के बाद अनशन खत्म हुआ था।

बावजूद इसके उक्त दोनों विभाग के अधिकारी देशमुख होम्स के नागरिकों की जल संबंधी विकट समस्या का समाधान करने में लगातार टाल मटोल करते आए हैं

वंदन सिंह सोनवने द्वारा जारी ताजा प्रेस विज्ञप्ति में देशमुख होम्स की 100 से अधिक महिलाओं ने मंगलवार को पिंगारा होटल के पीछे स्थित औद्योगिक विकास महामंडल के मोटर हाउस पर मोर्चा निकाला था।

विज्ञप्ति के अनुसार औद्योगिक महामंडल ने इस मोटर हाउस पर दो बूस्टर मोटर पंप लगवा दिया है जिससे यहां के औद्योगिक कंपनियों में पानी सप्लाई होता है।

लेकिन इस बूस्टर मोटर के शुरू होने से देशमुख होम्स के साथ डोंबिवली ग्रामीण क्षेत्रों में पानी सप्लाई का दबाव कम हो जाता है

ऐसी स्थिति में देशमुख होम्स के नागरिकों की मांग औद्योगिक महामंडल के उक्त दोनों पंप बूस्टर पंप बंद करने की है।

मंगलवार को इसी बूस्टर पंप को बंद करने के लिए देशमुख होम्स की सैकड़ों महिलाओं ने मोर्चा निकाला था।

इसके बाद स्थानीय मानपाड़ा पुलिस ने मध्यस्थता करके एमआईडीसी कार्यालय में अधिकारियों के साथ मीटिंग आयोजित की थी ।

जिसमें देशमुख होम्स की महिलाओं की तरफ से वंदना सिंह सोनवने के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थी।

इस मीटिंग में औद्योगिक महा मंडल के अधिकारियों ने देशमुख होम्स में पानी नहीं मिलने के लिए कल्याण मनपा अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया था।

जबकि मनपा अधिकारि शुरुआत से ही इस गड़बड़ी के लिए औद्योगिक महामंडल के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते आए हैं।

देशमुख होम्स के नागरिकों की पेयजल संबंधी समस्याओं के लिए मानपाड़ा पुलिस ने सक्रियता दिखाई है।

इसी के तहत कल औद्योगिक महामंडल कार्यालय में चल रहे मीटिंग में ही यह निर्णय पुलिस ने लिया था की एक-दो दिन में ही कल्याण मनपा और औद्योगिक महामंडल के अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाया जाएगी जिसमें देशमुख होम्स के नागरिक भी उपस्थित रहेंगे।

वंदना सिंह सोनवने के अनुसार गुरुवार 7 जुलाई को औद्योगिक महामंडल कार्यालय में 11:30 बजे मीटिंग फिक्स हुई है जिसमें महामंडल के साथ कल्याण मनपा के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

महिला सोनवने के अनुसार इस बैठक में निश्चित तौर पर देशमुख होम्स के नागरिकों की पेयजल समस्या का समाधान निकल जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *