भोपर स्थित जे.के. पाटील विद्यालय मे अच्छे अंकों से उत्तीर्ण विद्यार्थियों का सम्मान
ठाणे। डोंबिवली पूर्व के भोपर गाव स्थित जे.के. पाटील विद्यालय मे दसवीं बारहवीं में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों का सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
इस दौरान सम्मान समारोह मे प्रमुख अतिथि के रूप मे उपस्थित भाजपा नेता शिवाजी आव्हाड ने विद्यार्थियों का हौंसला अफजाई करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

ज्ञात हो कि डोंबिवली के भोपर विभाग स्थित जे.के. पाटील विद्यालय के 10/12 वीं के विद्यार्थियों का इस वर्ष भी सौ प्रतिशत रिजल्ट रहा। विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करने के लिए बुधवार को विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमे भाजपा भटके विमुक्त प्रजाति आघाडी के महाराष्ट्र प्रदेश सरचिटणीस शिवाजी आव्हाड ने छात्रों को अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण करने पर ट्राफी, पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया।
आव्हाड ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए उनका हौंसला अफजाई कर उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम के अवसर पर संस्था के अध्यक्ष गजानन पाटील, मुख्य अध्यापिका मंजुला पाटील, उप मुख्य अध्यापिका तेजल सोनवने के साथ छात्र व छात्रा मौजूद थे।

