Latest

अफगनिस्तानी मूल के धर्मगुरु की नासिक मे अज्ञातों द्वारा गोली मारकर हत्या

अफगानिस्तान के रहने वाले एक 35 वर्षीय मुस्लिम समुदाय के धार्मिक नेता की नासिक जिले के येओला में मंगलवार को कथित तौर पर चार अज्ञात लोगों के ने गोली मारकर हत्या कर दी है । स्थानीय पुलिस हत्या के पीछे के संभावित मकसद का तत्काल खुलासा नहीं कर  पाई है।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार को  मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर येओला शहर के एमआईडीसी इलाके में एक खुले भूखंड पर शाम को हुई है । जिसमे मृतक की पहचान ख्वाजा सैय्यद चिश्ती के रूप में हुई है, जिसे येओला में ‘सूफी बाबा’ के नाम से जाना जाता था।

अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने उनके माथे में तमंचे से गोली मार दी, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के नागरिक सूफी बाबा की हत्या करने के बाद हमलावरों ने उनके द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एसयूवी कार छिन  कर मौके से फरार हो गए।

इस बारे मे येओला पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और हत्यारों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *