मुंबई दूरदर्शन के सुप्रसिद्ध मराठी समाचार वाचक प्रदीप भिड़े का निधन
मुंबई – अपनी भारी भरकम आवाज़ के साथ मराठी समाचार पढ़ने वाले दूरदर्शन के समाचार वाचक प्रदीप भिड़े का आज निधन हो गया। पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे भिड़े की उम्र ६४ साल की थी।
दूरदर्शन में अपने समाचार पढ़ने की अलग शैली के चलते उनकी दर्शकों में पकड़ मजबूत थी। १९७२ में दूरदर्शन से जुड़ने के बाद १९७४ में उन्होंने समाचार निवेदक के रूप में काम करना शुरू किया और अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे।
प्रदीप भिड़े ने अपने शुरुवाती दौर में एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी में भी काम किया और उसके बाद रत्नाकर मतकरी की नाट्यसंस्था के माध्यम से नाट्य क्षेत्र से जुड़ गए।
प्रदीप भिड़े ने सैंकड़ों कार्यक्रमों का सफल सूत्र संचालन भी किया। साथ ही विभिन्न विज्ञापनों को भी अपनी आवाज़ दी थी।

