FEATURED

दावड़ी रोड की पेयजल समस्या जल्द खत्म होगी, कर्तव्यदक्ष मनपा आयुक्त विजय सूर्यवंशी का आश्वासन

कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र के गोलवली  दावडी रोड स्थित निवासियों को बरसों से पेयजल नहीं मिलने की शिकायतें है. यह शिकायतें पिछले छह-सात महीने से ज्यादा बढ़ गई हैं।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार 6 महीने पहले तक यहां के दावडी रोड पर नागरिकों को हफ्ते में एक-दो दिन नियमित रूप से पानी मिल जाता था. लेकिन पास ही रीजेंसी अंनतम द्वारा निर्माणाधीन विशाल संकुल में लोग रहने आने लगे हैं और इस कारण यहां के 5000 से अधिक नागरिकों को पानी मिलना ही बंद हो गया है।

इस बाबत कल मंगलवार को ‘मुंबई आसपास’ में खबर लगी थी. जिसमें यहां से भारतीय जनता पार्टी के नगरसेवक रहे रमाकांत पाटिल से भी बात की गई थी।

यह भी पढे -;  रिजेंसी अनन्तम के कारण दावड़ी रोड के ५००० लोग पानी के लिए दर दर भटकने को मजबूर

उन्होंने इसके लिए पूरी तरह से महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल के अधिकारियों को दोषी माना था. उनके अनुसार रीजेंसी अंनतम ने औद्योगिक महामंडल में विधिवत 3 एमएलडी पानी पास करवाने के लिए पैसे भी भरे थे।

औद्योगिक महामंडल ने रीजेंसी अंनतम को 3 एमएलडी पानी तो पास कर दिया, लेकिन इस लाइन में आवश्यक 3 एमएलडी पानी का प्रेशर एमआईडीसी के मुख्य लाइन से नहीं बढ़ाया। इस कारण इस क्षेत्र के नागरिकों को पानी मिलना ही बंद हो गया .

‘मुंबई आसपास’ में इस बारे में मंगलवार को खबर लिखे जाने के बाद दावड़ी रोड निवासी एक जागरूक पाठक संतोष पाल ने इस न्यूज़ का लिंक सीधे कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका के कर्तव्य दक्ष आयुक्त विजय सूर्यवंशी कोउनके व्हाट्सएप नंबर पर भेज दिया।

आम नागरिकों के लिए दिन रात सजग रहने वाले कल्याण मनपा आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने रात 11.00 बजे   संतोष पाल के मैसेज को अपने व्हाट्सएप पर पढ़ा भी और इस बारे में भी  जानकारी ली।

और अंत में उन्होंने इस बारे में समस्या को जल्द ही निपटाने का आश्वासन संतोष पाल के व्हाट्सएप मैसेज में ही दिया।

मनपा आयुक्त विजय सूर्यवंशी के इस आश्वासन की बात दावडी  रोड के नागरिकों में फैल गई है और वे  जल्द ही अपनी समस्या सुलझ जाने की आशा व्यक्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *