FEATURED

पासी विकास मण्डल का चुनाव संपन्न, वीरेंद्र बने अध्यक्ष

पासी विकास मण्डल का चुनाव संपन्न, वीरेंद्र बने अध्यक्ष

मुंबई। सामाजिक संस्था अखिल अखिल भारतीय पासी विकास मण्डल,मुंबई के वर्ष 022/23 की नई कार्यकारिणी का चुनाव मलाड में संपन्न हुआ।

चुनाव अधिकारी सीपी सरोज, प्रमोद सरोज व बलिराम सरोज की देखे- रेख में मलाड पूर्व के राणी सती मार्ग स्थित पब्लिक स्कूल एवं निर्मला कॉलेज परिसर में बने मतदान केंद्र पर 626 पासी समाज के मतदाताओं ने भाग लिया, जिसमें प्रो. वीरेंद्र कुमार पासी 560 मत पाकर अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

दूसरे स्थान पर रहे अध्यक्ष पद के उमीदवार रामनारायण पासी को मात्र 8 मत मिले।
इसी क्रम में सदस्य के रूप में प्रकाश पासी, हरिलाल सरोज, अशोक कुमार सरोज, उमापति पासी, दुर्गेश सरोज, अन्नू सरोज, सुनीता प्रभाकर सरोज, सुरेशचंद्र सरोज, कमलेश सरोज, कमलेश फूलचंद सरोज, डॉ. मुन्नालाल पासी, राकेश सरोज, दिलीप कुमार सरोज, राजेश कुमार वा. सरोज, अनिल पासी, सुरेश राय, चन्द्रभूषण पासी, सुरेश टी.पासी, शैलेश कुमार सरोज, आलोक कुमार पासी का निर्वाचन किया गया।

यह भी पढ़े -: अमृत जीवन प्रतिष्ठान द्वारा गर्मी से राहत के लिए छांछ, वड़ापाव वितरित

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र कुमार पासी ने कहा कि समाज के लोगों ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें अध्यक्ष पद की जवाबदारी दी, उसके मद्देनजर कार्य करते हुए समाज को जोड़ने का प्रयास करूंगा।

यह भी पढ़े -:आरएसएस मानहानि मामले में राहुल गांधी पर 1,000 रुपये का जुर्माना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *