अमृत जीवन प्रतिष्ठान द्वारा गर्मी से राहत के लिए छांछ, वड़ापाव वितरित
गर्मी से राहत दिलाने के लिए छांछ,वड़ापाव
वितरित किया
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। सामाजिक संस्था अमृत जीवन प्रतिष्ठान ने शहर में बढ़ रही गर्मी से लोगों को राहत दिलाने के लिए अंधेरी ( पू. ) के ओल्ड नागरदास रोड पर छांस व वड़ापाव का वितरण किया,जिसका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ लिया।
इस बाबत संस्था के अध्यक्ष दुर्गेश कुशवाहा ने कहा बढ़ते तापमान से लोग बेहाल हैं। रोड पर चल रहे राहगीरों का गला सूखा जा रहा है,ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए हमारी संस्था ने हर सप्ताह छांछ और वड़ापाव वितरित कर उनकी सेवा कर रही है। हमारा यह कार्य लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है।
इस नेक कार्य में संस्था के अच्छेलाल राजभर, संजय जैन, संजय चौरसिया, संतोष सिंह, प्रकाश ‘सर’, डॉ. जितेंद्र ओझा, जितेंद्र मौर्या, अखिलेश राजभर का सराहनीय योगदान है।