FEATURED

कल्याण की पंद्रह वर्षीय सानिया ने तैराकी में जीता सुवर्ण पदक

कल्याण की पंद्रह वर्षीय बच्ची ने तैराकी में जीता सुवर्ण पदक
कल्याण – कल्याण निवासी पंद्रह वर्षीय बच्ची ने तैराकी में सुवर्ण पदक जीत कर सभी को हैरान कर दिया है। सानिया शेख नामक बच्ची ने अब तक तैराकी में कई पदक जीते हैं।

इस बार राजस्थान के उदयपुर में हुई फ्री स्टाइल तैराकी में सुवर्ण पदक जीत कर सानिया ने सभी को उसकी प्रतिभा का लोहा मानने पर मजबूर कर दिया है।

कल्याण के रहेजा काम्प्लेक्स में रहने वाली सानिया के पिता सलीम शेख ने बताया कि उनकी बेटी की फिटनेस के लिए आठ साल पहले उन्होंने डाक्टर की शिफारिश पर सानिया को तैरना सिखाया था।

इसके बाद उसके शौंक को देखते हुए सानिया की माँ ने अच्छी ट्रेनिंग देने की सोची और धीरे धीरे सानिया ने तैराकी में नाम कमाना शुरू कर दिया।

नई वाणी विद्यालय की छात्रा सानिया शेख सातवीं कक्षा की छात्रा है। शुक्रवार को राजस्थान के उदय पुर में नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप की सब जूनियर श्रेणी में फ्री स्टाइल में सानिया ने हिस्सा लिया और दो सौ मीटर की प्रत्योगिता में सुवर्ण पदक हासिल किया।

हाल ही में महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में युंग स्टार यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष रुपेश भोईर ने सानिया की तरक्की को देखते हुए उसे सम्मानित किया था।

सुवर्ण पदक जीतने की खबर सुनकर रुपेश भोईर ने सानिया को आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कल्याण के लिए यह गौरव की बात है कि सानिया ने तैराकी में सुवर्ण पदक हासिल किया है।

रुपेश भोईर ने जल्द ही एक कार्यक्रम आयोजित कर सानिया का सार्वजनिक रूप से सत्कार करने की भी बात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *