FEATURED

शहीद दिवस पर आम आदमी पार्टी द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि,

शहीद दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, बेहरामबाग नाके पर हुआ कार्यक्रम

(शीतला प्रसाद सरोज)

मुबई। शहीद दिवस पर आम आदमी पार्टी, वार्ड क्रमांक- 63 ने जोगेश्वरी ( प.) स्थित बेहरामबाग नाके पर कार्यक्रम कर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक रामजी यादव ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का देश की आजादी के लिए किए गए उनके योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता। लेकिन दुःख इस बात का है इन अमर शहीदों को लगभग 60 साल तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस ने शहीद का दर्जा नहीं दिया, जो उसकी की घटिया मानसिकता का परिचय है।

आशा करता हूं केंद्र की भाजपा नीत सरकार शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को शहीद का दर्जा देते हुए उनके नाम से जनहित में कोई कल्याणकारी योजना जरूर शुरू करेगी।

कार्यक्रम में आम आदमी वार्ड-63 की अध्यक्ष एड. प्रियंका यादव, प्रदीप गुप्ता, उमाकांत यादव, ऋषभ यादव, दिलशाद, तनवीर पटेल, कैलाशचंद्र यादव, अमरचंद यादव राजेंद्र यादव, चंद्रकला, विद्या साहनी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *