Latest

महाराष्ट्र में लाकडाऊन की चेतावनी मुख्यमंत्री ने कोरोना को बताया विष्णु अवतार

कर्ण हिंदुस्तानी

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चिंता व्यक्त की है । आज अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कोरोना की तुलना विष्णु अवतार से करते हुए कहा जैसे विष्णु के विभिन्न अवतार है वैसे ही कोरोना भी विभिन्न अवतार लेकर आ रहा है ।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में रोज तीन लाख लोगों को वैक्सीन दी जा रही है । मगर आने वाले समय में चिकित्सा सुविधाओं का अभाव हो सकता है ।

विभिन्न देशों का उदाहरण देते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा स्थिति गंभीर है। हर जगह मरीज बढ़ रहे हैं। हमें सतर्कता बरतनी होगी।

उद्धव ठाकरे ने कहा यदि सरकारी दिशानिर्देश का पालन नहीं किया गया तो मजबूरन पूर्ण लाकडाऊन लगाना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *