Wednesday, September 23, 2026
Entertainment

गुंजन सिंह का खुला ‘नसीब’

मधुर गायिकी से लोकप्रियता हासिल कर चुके गुंजन सिंह का धमाकेदार नसीब खुल गया है। सफल प्रदर्शित भोजपुरी फिल्म खुद्दार के बाद गुंजन सिंह की हाल ही में भोजपुरी फिल्म नसीब बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में भव्य पैमाने पर रिलीज की गई है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार, आशीर्वाद मिल रहा है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी सभी का बहुत प्यार, दुलार मिला है। दीपक शाह प्रस्तुत रंजीत सिंह इंटरटेंमेंट के बैनर तले निर्मित फिल्म ‘नसीब’ का निर्माण अभिनेता से निर्माता बने रंजीत सिंह ने किया है। फिल्म निर्देशक मेराज खान ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। नसीब के लेखक नन्हें पाण्डेय हैं।
फिल्म की कहानी दर्शकों में एक अलग रोमांच पैदा करती है, जिससे दर्शक बरबस ही सिनेमाघरों में झूम उठते हैं। इस फिल्म के जरिये गुंजन सिंह यह बताने और दिखाने की कोशिश की है कि नसीब को बनाना और बिगाड़ना इंसान के हाथों में हैं। इंसान जैसा कर्म करेगा उसका नसीब वैसा ही बनेगा। लोकप्रिय गायक गुंजन सिंह ने अब तक 200 से भी अधिक हिट अल्बम व गानों में अपने सुर का जादू बिखेरा है। फिल्म के संगीतकार ओम झा, गीतकार जाहिद अख्तर, मनोज मोहित, मनीष रोहतासी, पिंटू प्रेमी व अमित मंडल हैं। छायांकन एस. जहाँगीर, नृत्य एन्थोनी, मारधाड़ फिरोज खान, संकलन धरम सोनी का है। फिल्म के प्रचारक रंजन सिन्हा और रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार गुंजन सिंह, रंजीत सिंह, प्रियंका महाराज, श्रेया मिश्रा, अनूप अरोड़ा, संजय यादव, जे. नीलम, संजीव मिश्रा, प्रेम कुमार आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *