प्रेमिका के घरवालों ने प्रेमी को घर बुलाया, पीट-पीटकर की निर्ममता से हत्या
बिहार में निर्ममता से हत्या करने की एक बड़ी खबर सामने आई है. एक प्रेमी को प्रेमिका के घर वालों ने मोबाइल पर फोन कर के घर पर बुलाया और रास्ते में ही लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्याकर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, मामला बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र का है. लड़की के परिजनों ने प्रेमी को मोबाइल पर फोन कर बनौली गांव बुलाया, लेकिन परिजनों ने घर पहुंचने से पहले रास्ते में ही खंती से पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी. मृतक की पहचना रोहित कुमार के रूप में हुई है. वह बनौली गांव का ही रहने वाला था. वह अपने पड़ोस की एक लड़की से प्यार करता था.

