Crime

दिल्ली में फैशन डिजाइनर और उसके नौकर का मर्डर, हत्यारों ने खुद थाने जाकर किया सरेंडर

दिल्ली के पॉश वसंत कुंज इलाके में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 53 साल की एक फैशन डिजाइनर और उसके नौकर की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. गुरुवार सुबह पुलिस को घर से उन दोनों की लाश मिली. मृतकों की पहचान माला लखानी और 50 वर्षीय नौकर बहादुर के रूप में हुई.  इस डबल मर्डर में शामिल तीन लोगों ने खुद थाने आकर सरेंडर कर दिया. तीनों की पहचान राहुल अनवर, रहमत और बासित के रूप में हुई है. इन तीनों ने बीती रात 10 से 12 के बीच वारदात को अंजाम दिया. उन्होंने हत्या करने के बाद जूलरी लूटी और महिला की ही गाड़ी लेकर भाग निकले. हालांकि फिर उन्हें फंसने का डर लगा और करीब ढाई बजे वंसत कुंज थाने पहुंच कर सरेंडर कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जब वसंत कुंज स्थित उस घर में पहुंची तो वहां माला लखानी और बहादुर कीखून से लथपथ लाश मिली. पुलिस ने दोनों लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. अनवर महिला के घर में बने कपड़ों की वर्कशॉप में टेलर था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अनवर का माला लखानी से पैसों को लेकर भी पहले झगड़ा हुआ था. इसी ने लखानी को कपड़े देखने वर्कशॉप में बुलाया था. इसी दौरान उसने लूट के मकसद से लखानी पर हमला कर दिया. इस बीच शोर सुनकर लखानी का नौकर बहादुर उन्हें बचाने आया, तो उसका भी क़त्ल कर दिया गया.

पुलिस ने बताया कि राहुल के साथ पकड़े गए दो अन्य लोग रहमत और बासित काम के सिलसिले में लखानी के घर आते-जाते थे. इन तीनों ने करीब दस पहले ही हत्या की प्लानिंग बनाई थी और इलाके के ही एक बाजार से चाकू खरीदा था. पुलिस के मुताबिक, इन तीनों ने अपने निशान मिटाने के लिए वहां सफाई भी की. पुलिस को उनके पास एक बैंग जूलरी, मोबाइल फोन और दूसरी चीज़ें भी मिली है. पुलिस फिलहाल तीनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *