National

राम मंदिर के लिए 25 नवंबर को नागपुर में हुंकार रैली

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आगामी 25 नवंबर को नागपुर में हुंकार रैली का आयोजन किया गया है। आयोजन को लेकर शनिवार सुबह स्थानीय रेशमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर में एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमे संघ परिवार कि विभिन्न संघटकों के लगभग 350 प्रतिनिधि शामिल हुए। नागपुर के साथ दिल्ली और बंगलुरू में भी उसी दिन रैली आयोजित की जाएगी तथा आखिरी रैली अयोध्या में होगी।

इतना ही नहीं संघ के विजयादशमी महोत्सव में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने जाहिर तौर पर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की पैरवी की थी।संघ के सुत्रों के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण हेतु काफी गंभीरता से विचार मंथन चल रहा है। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह सुरेश उपाख्य भैय्याजी जोशी ने समय-समय पर इस विषय में टिपणी की है

शनिवार की सुबह 8 से 9 बजे के दरमियान इस बैठक में संघ परिवार के सभी संघटकों के लगभग 350 प्रतिनिधि मौजूद थे। इस बैठक में हुई चर्चा के अनुसार आगामी 25 नवंबर को नागपुर के हनुमाननगर स्थित क्रीडा चौक पर यह रैली होगी। साध्वी ऋतुंभरा भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगी। साथ ही विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल आदि सहयोगी संगठनों के शिर्ष नेता भी मौजुद रहेंगे।

वहीं मुंबई में हुई अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक में सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी ने जरूरत पड़ने पर राम मंदिर के निर्माण के लिए 1992 जैसा आंदोलन छेड़ने की बात कही थी। साथ ही संघ के विदर्भ प्रांत ने दीपावली की शुभकामना देनेवाले संदेश-पत्र में अयोध्या का प्रस्तावित राम मंदिर और भगवान राम की फोटो वाले शुभकामना संदेश वितरीत किए थे।

ठाणे स्टेशन की सफाई होगी अब मशीनों से

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *