भारतीय टीम का ऐलान T-20 सीरीज के लिए, धौनी बाहर, विराट को आराम, रोहित को कमान
नई दिल्ली : वेस्टइंडीज और इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली दोनों टी-20 सीरीज के शुक्रवार को 16 सदस्यीय दो टीमों की घोषणा कर दी गई। अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी को इन दोनों ही टीमों में जगह नहीं दी गई है।
कप्तान विराट कोहली को चार नवंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा टीम की अगुआई करेंगे। हालांकि, कोहली इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज में वापसी करेंगे।
बीसीसीआइ की चयन समिति ने इस अहम दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम का चयन किया है। कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भी टीम की अगुआई करेंगे। साथ ही केदार जाधव को वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम दो मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है।
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्रा सिंह चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, उमेश यादव, शाहबाज नदीम।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, रिषभ पंत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, युजवेंद्रा सिंह चहल, वाशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, खलील अहमद।
Team for three T20I match series against Windies announced
Rohit Sharma (C), Shikhar, KL Rahul, DK, Manish, Shreyas Iyer, Rishabh Pant (wk), Krunal Pandya, Washington Sundar, Yuzvendra Chahal, Kuldeep Yadav, Bhuvneshwar Kumar, Bumrah, Khaleel Ahmed, Umesh Yadav, Shahbaz Nadeem
— BCCI (@BCCI) October 26, 2018
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम
विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, रिषभ पंत, पार्थिव पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मुहम्मद शमी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।
न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ पहले चार दिवसीय मैच के लिए भारत-ए टीम
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मुरली विजय, पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), के गौतम, शाहबाज नदीम, मुहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, आर गुरबानी, विजय शंकर, केएस भरत।
Team for three T20I match series against Australia announced.
Virat Kohli (C), Rohit (vc), Shikhar, KL Rahul, Shreyas Iyer, Manish, DK, Rishabh Pant (wk), Kuldeep Yadav, Yuzvendra Chahal, Washington Sundar, Krunal Pandya, Bhuvneshwar Kumar, Jasprit Bumrah, Umesh Yadav, Khaleel
— BCCI (@BCCI) October 26, 2018
वेस्ट इंडीज के खिलाफ धोनी बाहर
वेस्ट इंडीज के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को कमान सौंपी है. इसके अलावा नियमित कप्तान विराट कोहली और सीनियर खिलाड़ी एमएस धोनी को विडिंज के खिलाफ टी20 सीरीज में आराम दिया गया है.
हालांकि, बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद कहा कहना है कि भले ही ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले टी20 मैचों से धोनी को बाहर रखा जा रहा है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उनका टी20 करियर खत्म हो गया.
एमएसके प्रसाद ने कहा, ‘बेशक धोनी ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे, धोनी को आगे होने वाले मैचों में जरूर मौका दिया जाएगा.’

