विमान यात्रा के दौरान ४ वर्षीय बालिका की मौत
जयपूर से उड़े विमान में अज्ञात कारणों से एक ४ महीने की बच्ची की मौत की सनसनीखेज घटना सामने आई है. मृतक बच्ची की माँ का नाम प्रीति नवीन जिंदल,( उम्र 29 वर्ष) है. और वो ठाणे जिले के वाशिंद स्थित जिंदल कॉलनी के बेसरा बिल्डिंग में रहती है सहार एअरपोर्ट पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला प्रीति जिंदल अपनी बच्ची रिया नवीन जिंदल उम्र 04 महीने के साथ कल शुक्रवार को स्पाइसजेट विमान से जयपुर से मुंबई के लिए यात्रा हुई थी और सुबह 05.45 बजे प्लेन टेकऑफ हुआ और 08.55 बजे लैंड किया। इस यात्रा के दौरान 04 महीने की बच्ची रिया जिंदल अपनी माँ की गोद में सो गयी थी
मुंबई में विमान उतरने के बाद मां ने जब बच्ची को जगाने की कोशिश की तो देखा कि उनकी बेटी जवाब नहीं दे रही है। उन्होंने इस बात की सुचना विमान के चालक दल को दिया. फिर चालक दल के सदस्यों ने उसे उपचार के लिए एम्बुलेंस द्वारा नानावती अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टर ने प्रवेश से पहले सुबह 09.36 बजे बच्ची की मौत की घोषणा की।मृतक बच्ची को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल लेजाया गया है. सहार एयर पोर्ट पुलिस आगे की जांच में जुटी है

