Entertainment

निरहुआ एंटरटेनमेंट से रिलीज होगी 2 नवंबर को लव के लिए कुछ भी करेगा

 फ़िल्म वितरण के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित कर चुकी फ़िल्म वितरक कंपनी निरहुआ एंटरटेनमेंट 2 नवंबर से बिहार, झारखंड में भव्य पैमाने पर भोजपुरी फिल्म लव के लिए कुछ भी करेगा का प्रदर्शन कर रही है। गायत्री क्रिएशन प्रस्तुत व अनिल काबरा कृत इस फिल्म निर्माता सतीश दूबे व सुनील सिंह द्वारा निर्मित की गई इस फिल्म के निर्देशक धीरज ठाकुर हैं।
लाईन प्रोड्यूसर अमित राजभर हैं। लेखक संजय सुहाना हैं। गीतकार यादव राज, सूरज चौधरी व अमर बहादुर चौहान के लिखे गीतों को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार अनुज तिवारी ने। छायांकन इमरान अंसारी, नृत्य संजय कोर्वे व ज्ञान सिंह, मारधाड़ इकबाल सुलेमान, संकलन दीपक जऊल, कला पवन शर्मा का है। कार्यकारी निर्माता जावेद आलम हैं।  फिल्म के मुख्य कलाकार  विशाल सिंह, माही खान, नीलू शंकर सिंह, सूर्या शर्मा, स्नेहा मिश्रा, राजू सिंह माही, राज कपूर शाही, उमेश सिंह,अयाज़ खान, गोपाल राय, बंदनी मिश्रा, लोटा तिवारी, पुष्पा शुक्ला, आर के गोश्वामी आदि हैं। फिल्म में मुख्य आकर्षक यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दूबे हैं, जोकि मेहमान भूमिका में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *