FEATUREDSocial

अग्निशिखा की 33 वी काव्यगोष्ठी एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच के तत्त्वावधान में अलका पांडेय जी के संयोजन में महान क्रांतिकारी और स्वाधीनता संग्राम के प्रेरणास्रोत लाला राजपत राय जी की पावन जयन्ती के अवसर पर नोएडा से पधारे वरिष्ठ कवि कृष्ण कुमार शर्मा जी के सम्मान में सुंदर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया, नवी मुम्बई, कोपर खैरणे के सेक्टर 1 में स्थित प्लाट न.74  देविका रो हाउस में 28 जनवरी 2020 की शाम को  माँ शारदा की स्तुति एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

सरस्वती वंदना गीतकार रामस्वरूप साहू ने प्रस्तुत की । इस अवसर पर अलका पांडेय एवं अनीता झा ने मिलकर शाल श्रीफल से कृष्ण कुमार शर्मा का स्वागत किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्णिमा पांडेय का स्वागत सम्मान मूर्ति कृष्ण कुमार शर्मा जी ने  किया।

कार्यक्रम का अभीभूत कर देने वाला संचालन युवा साहित्यकार पवन तिवारी ने किया। इस अवसर पर युवा कवि समृद्ध कुमार, राम गर्ग, रमाशंकर यादव, सुशीला पाल जी, ओम प्रकाश पांडेय जी, ओम प्रकाश सिंह जी, भारत भूषण शारदा जी, राम स्वरूप साहू जी, विश्वम्भर दयाल तिवारी जी, अनीता झा जी, आभा झा जी, शारदेन्दु झा जी, कुलदीप सिंह जी, त्रिलोचन सिंह अरोरा जी, अभिलाज जी, अलका पांडेय जी, पूर्णिमा जी ने अपनी रचनाएँ सुनाकर वाहवाही लूटी।

कृष्ण कुमार जी के गीतों ने सबका मन मोह लिया। सुशीला पाल जी ने आभार व्यक्त किया। उसके बाद अल्पाहार और चाय की चुस्कियाँ लेकर सब एक दूसरे से विदा हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *