Entertainment

स्पेशल एनकाउंटर के ट्रेलर में दिखा राकेश मिश्रा का नया अवतार 

अमन फ़िल्म सिने विजन के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फ़िल्म स्पेशल एनकाउंटर का ट्रेलर चॉकलेटी स्टार राकेश मिश्रा का  नया अवतार देखने को मिल रहा है। उनका यह रूप काफी रोमांचक व हैरतअंगेज कारनामों से भरपूर लग रहा है। राकेश मिश्रा और ऋतू सिंह के शानदार अभिनय से सजी इस फिल्म का ट्रेलर वेब म्यूज़िक ने रिलीज़ किया गया है। फिल्म के निर्माता हैं गणेश गुप्ता और नंदलाल यादव हैं। कुशल निर्देशन किया है जाने माने कोरियोग्राफ़र अरुण राज हैं। फ़िल्म के लेखक रमेश गुप्ता हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव, आज़ाद सिंह व जाहिद अख़्तर के लिखे गीतों को संगीतकार धनंजय मिश्रा ने मधुर संगीत से सजाया है। छायांकन आर आर प्रिंस, मारधाड़ प्रदीप खड़का है और नृत्य निर्देशन ख़ुद निर्देशक अरुण राज ने किया है। फ़िल्म में मुख्य कलाकार राकेश मिश्रा, गणेश गुप्ता, ऋतू सिंह, सीमा सिंह, रेखा मेवाड़ा, देव सिंह, अनूप अरोरा, राजेश यादव, सुनील यादव, निवेश त्रिपाठी आदि हैं।

गौरतलब है कि फिल्म स्पेशल एनकाउंटर का ट्रेलर देखकर यह साफ़ पता चल रहा है कि फ़िल्म ऐक्शन और रोमांच से भरपूर है। यह फिल्म ईमानदार पुलिस ऑफिसर के फर्ज और समाज के प्रति जागरूकता की कहानी बयां करती है। फिल्म में राकेश मिश्रा और ऋतू सिंह दोनों ही इस फ़िल्म में पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जबकि युवा खलनायक देव सिंह एक अलग ही गेट आप में खलनायकी का रंग भरते नज़र आ रहे हैं। अभिनेता गणेश गुप्ता भी पुलिस ऑफिसर के रूप अपना जौहर दिखा रहे हैं। ट्रेलर में कुछ कर्णप्रिय गाने की भी झलक दिखाई दे रही है। फिल्म के निर्देशक अरुण राज ने बताया कि फिल्म स्पेशल एनकाउंटर आपराधिक पृष्ठभूमि पर बनी एक ऐसी फ़िल्म है, जिसे देखकर दर्शकों को लगेगा कि यह उनके आसपास की घटना पर आधारित है। जल्द ही फ़िल्म के रिलीज़ की तारीख की घोषणा कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *