अग्रवाल समाज नववर्ष मनायेंगे अनाथ बच्चो एवं मरीजो के साथ
अग्रवाल समाज कल्याण 2020 की शुरुआत गरीब बच्चों एवं मरीजों के साथ मनायेंगे, यह जानकारी देते हुये समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग ने बताया कि समाज के सदस्य १ जनवरी को टिटवाला स्थित बाल भवन में नववर्ष बच्चों के साथ मनायेंगे।
ज्ञात रहे राइट्स ऑफ वुमेन द्वारा संचालित इस आईची सावली बाल भवन में 30 जरूरतमंद बच्चे रहते है, सबसे छोटा बच्चा ढाई साल का, इनकी पूरी देख रेख की जिम्मेदारी इस संस्था की अध्यक्षा सौ. दिपा चंद्रकांत गांगुडे ने ले रखी है।
समाज उनको बैठने के लिये कुर्सी , कपड़े धोने के लिये मशीन उपलब्ध करायेगा। समाज के सचिव नितिन अग्रवाल एवं कार्यक्रम के संयोजक आत्माराम डिडवानिया, जितेंद्र गुप्ता ने जानकारी दी की रुकमणी बाई जनरल अस्पताल कल्याण एवं शास्त्रीनगर जनरल अस्पताल डोम्बीवली में मरीजों को फल दिये जायेंगे।
ज्ञात रहे अग्रवाल समाज काफी समय से जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई, फीस, खाद्य सामग्री के अलावा मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन स्टेशनों पर यात्रियों के लिये ठंडे पानी का प्याऊ,व्हील चेयर, स्ट्रेचर उपलब्ध कराता रहता है। महेंद्र गोयल ने सभी लोगो से अपील की है, ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें।

