Entertainment

‘अंधेरी में गटर के विस्तारीकरण का उद्घाटन’

• अब नहीं होगा जलजमाव
मुंबई। मनपा के पूर्व/ प्रभाग समिति के अध्यक्ष सुनील एल. यादव ने अंधेरी ( पू.) स्थित नागरदास रोड, पानीपत के मैदान के पास वेस्टर्न एक्सप्रेस-सर्विस रोड से शुरू होकर अंधेरी मेट्रो स्टेशन तक जाने वाले गटर के विस्तारीकरण के कार्य का उद्घाटन किया।
इस मौके पर सुनील यादव ने कहा कि वेस्टर्न एक्सप्रेस -सर्विस रोड से शुरू होकर अंधेरी मेट्रो स्टेशन तक जाने वाला गटर अति संकरा था, जिसकी वजह से पच्चासों सालों से पारसी पंचायत रोड, सोना उद्योग और नागरदास रोड से लेकर अंधेरी मेट्रो स्टेशन तक बारिश के दिनों में काफी जलजमाव हो जाता था, जिससे लोगों को आवागमन में काफी कठिनायों का सामना करना पड़ता था। गटर का विस्तारीकरण कर उसे छोटे नाले का स्वरूप दिया जाएगा, जिसके लिए लगभग 17 करोड़ का बजट पास हुआ है। इस गटर के विस्तारीकरण का प्रपोजल नगरसेविका संध्या यादव ने अपने कार्यकाल (2012 से 2017 ) में ही बनाकर दे दिया था, जो अब मूर्त रूप लेने जा रहा है। यह कार्य बारिश के पहले किसी भी सूरत में पूरा कर लिया जाएगा। गटर के विस्तारीकरण कार्य में अगर किसी को कोई कमी दिखे तो उसकी शिकायत जरूर करें। इस अवसर समाजसेवक प्रमोद श्याचारण पांडेय,
पार्श्वनाथ जैन, शिरीश शाह, शैलेश शाह, लालजी जैन, चंद्रकांत गाला,अमित मेहता, संजय दी. चौरसिया, केशव प्रसाद चौबे, चौरसिया, पोपटलाल राठौड़, जगदीश जोशी, हितेश मेहता, हंसराज ठाकुर,रितेश राठौड़, राकेश महेंद्र प्रताप सिंह, मयूर पारेख, हेमंत वालावालकर आदि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *