अंधेरी में महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा,अंधेरी पूर्व विधानसभा की ओर से नागरदास रोड स्थित गुंदवली में मंगला गौरी व्रत का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या महिलाओं ने भाग लेकर भगवान महादेव की आराधना की।

इस मौके पर पूर्व नगरसेविका व भाजपा महिला मोर्चा, अंधेरी विधानसभा क्षेत्र की अध्यक्ष संध्या सुनील यादव ने सावन माह में मनाए जाने वाले मंगला गौरी व्रत पर प्रकाश डाला और कहा कि भगवान महादेव को समर्पित यह व्रत महिला भक्तों के लिए विशेष फलदायनी एवं मनवांछित फल प्रदान करने वाला होता है।

उन्होंने कहा कि मंगला गौरी व्रत महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य के लिए रखती है और इस व्रत को करने से दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहता है। संतान प्राप्ति की कामना रखने वाली स्त्रियों के लिए भी यह व्रत बहुत काफी फलदायी होता है।

इस धार्मिक कार्यक्रम में विलसिनी चव्हाण, राखी गुप्ता, निर्मला राउत, सुनीता चव्हाण, उषा भोसले, मीना लाड, स्नेहल वागे, रश्मि बागवे, विद्या सोनकर, सरिता राजपूरे, वनिता सोनावने, समिधा राणे, रेशमा कदम, श्रीकला पिल्ले, अर्पणा जाधव सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

