FEATURED

भाजपा ने वाचनालय, कार्यालय खोल, गतिविधियां तेज की

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई।भारतीय जनता पार्टी ने मुंबई मनपा चुनाव की पूर्व तैयारी के तहत स्व.सुधीर शेंडगे के स्मृति में अंधेरी ( पू.) स्थित साईंबाबा नगर, मरोल पाइप लाइन में वाचनालय व जनसंपर्क कार्यालय खोलकर सामाजिक गतिविधियां तेज कर दी है।

गुरुवार को भाजपा अंधेरी मंडल के महामंत्री व वार्ड. 75 से मनपा चुनाव के संभावित उमीदवार उमेश राणे के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्व.सुधीर शेंडगे के स्मृति में साईंबाबा नगर, मरोल पाइप लाइन में वाचनालय और जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

इस दौरान मुरजी पटेल ने स्वर्गीय सुधीर शेंडगे के परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद कर आगे भी हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर वार्ड अध्यक्ष सुधीर घडशी, महामंत्री वसंत सालुंके, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित सासाने, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा हेगड़े, महिला मोर्चा पूर्व मंडल महामंत्री समिधा राणे, मंडल उपाध्यक्ष कैलास नेहरकर, वार्ड के उपाध्यक्ष गणेश उतेकर, मुकेश शिंदे, राजेश बालन, विवेक पवार वार्ड. 81 अध्यक्ष अविनाश भागवत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रूपेश दांडेकर, स्वप्निल मलमंडे, सुदाम शेगर, महिला वार्ड महामंत्री वंदना एकरूपे, मंडल सचिव प्रियंका कदम, राजश्री जाधव, अर्चना पन्निकर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्तित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *