Crime

नायगांव मे बरामद छात्रा के शव की गुत्थी सुलझी

 

*प्रेमी ने अपने दोस्त की मदद से की थी हत्या, हत्यारों की तलाश जारी*

(प्रेम चौबे)

वसई ; वालिव पुलिस ने नायगांव में एक बैग में मिली स्कूली छात्रा के शव की गुत्थी सुलझाने में कामयाबी हासिल कर ली है. 14 साल की इस लड़की की हत्या उसके प्रेमी ने अपने दोस्त की मदद से की थी. ये दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस को उनकी तलाश है।

ज्ञात हो कि शुक्रवार 26 अगस्त को नायगांव पश्चिम के परेरा नगर इलाके में फ्लाईओवर के नीचे झाड़ियों में लोगो ने एक बैग में 14 साल की लड़की का शव दिखा. उसके पेट पर 12 से 15 बार चाकू से मारकर उसकी बेरहमी से हत्या किए जाने की संभावना पुलिस ने व्यक्त की है।

पुलिस को मृतक के बैग के पास एक स्कूल बैच मिला था। उसी से मृतक की पहचान हुई। यह बच्ची विलेपार्ले के एक स्कूल में कक्षा 9 में पढ़ती है और गुरुवार की सुबह वह स्कूल के लिए निकली थी। तब से वह लापता थी।

परिजनों की शिकायत पर अंधेरी थाने में मामला दर्ज किया गया था।

वालवी पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय प्रेमी ने अपने दोस्त की मदद से लड़की की हत्या की है, गुरुवार को मृतक लड़की का प्रेमी लड़की को जुहू स्थित अपने दोस्त के घर ले गया था। उस दोस्त के माता-पिता काम पर गए हुए थे। दोनों ने घर में ही बच्ची की हत्या की होगी.

पुलिस द्वारा तैयार की गई संभावित क्राईम स्टोरी के अनुसार हत्या के बाद लड़की के शरीर को घर में ही एक ट्रॅव्हल बैग में भर दिया। इस बैग में शव कपड़े से ढका हुआ था। दोनों ने बैग में शव लेकर विरार लोकल से नायगांव आगए। पुलिस को इसका सीसीटीवी फुटेज मिला है,

पुलिस को सूचना मिली है कि ये दोनों आरोपी विरार से गुजरात गए हैं और पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के लिए रवाना हो गई है।

पुलिस निरीक्षक (अपराध) राहुल पाटिल ने बताया कि हमें कुछ चश्मदीद गवाह मिले हैं जिन्होंने लड़की को घर के अंदर ले जाते हुए देखा था। दोनों इस हत्या में शामिल हैं। पुलिस निरीक्षक (अपराध) राहुल पाटिल ने बताया कि हम जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे।पुलिस ने कहा कि उसके प्रेमी द्वारा हत्या का सही कारण उसकी गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *