FEATURED

कल्याण में बिना मूल्य नाट्य प्रशिक्षण शिबिर सम्पन्न कल्याण –

कल्याण – मराठी फिल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक और लेखक सुनील परब के मार्गदर्शन में बिना मूल्य नाट्य प्रशिक्षण शिबिर का आयोजन हाल ही में सम्पन्न हुआ।

कल्याण स्टेशन पर पुलिस द्वारा अवैध रूप से बैगों की जाँच पड़ताल
कल्याण महिला मंडल के सभागृह में आयोजित इस नाट्य प्रशिक्षण शिबिर में कुल तीस प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। पंद्रह से पैंसठ साल के नाट्य प्रशिक्षणार्थियों ने एक सप्ताह तक अभिनय की विभिन्न कलाओं का ज्ञान हासिल किया।

भाजपा विधायक गणपत गायकवाड ने जमकर लगाए छठी मईया के जयकारे

शिबिर के उद्घाटन के समय प्रसिद्ध वास्तुशास्त्री व् आयुर्वेदाचार्य डॉ राजीव माली और सत्यवान तलेकर उपस्थित थे। रविवार को इस शिबिर के समापन समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में विठोबा गावड़े , वरिष्ठ पत्रकार कर्ण हिन्दुस्तानी , मनसे के कल्याण शहर प्रमुख रुपेश चंद्रकांत भोईर , कुंदन पाटिल और गणेश धामापुरकर उपस्थित थे।

उल्हासनगर मे विधायक कुमार आयलानी और पूर्व विधायक पप्पू कलानी ने दर्ज कि छठ पूजा मे उपस्थिति

समापन समारोह में नव नाट्य कलाकारों ने एक पात्री और अन्य नाटकों का मंचन कर सभी का मन मोह लिया। इस नाट्य प्रशिक्षण शिबिर में हिस्सा लेने वालों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया। शिबिर के आयोजक फिल्म निर्देशक सुनील परब ने बताया कि यह तीसरा बिना मूल्य नाट्य प्रशिक्षण शिबिर है।

शुरुवाती परेशानी के बाद टिटवाला मे निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हुई छठ पूजा

परब के अनुसार सभी प्रशिक्षणार्थियों ने अभिनय के गुणों को आत्मसात किया और यह शिबिर सफल रहा।

मध्य रेलवे के विभिन्न रेलवे स्टेशनो पर आधुनिक CCTV कैमरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *