Categories: TOP STORIES

क्यों राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एकसाथ नहीं आ पाए ?

( राजेश सिन्हा )

१५ दिन पहले जहां एक तरफ राज्य में राष्ट्रवादी कांग्रेस में फूट की जोरदार चर्चा रही, वहि दूसरी तरफ राज्य के उद्धव बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना में गठबंधन होने की भी चर्चा जोर शोर से रही। लेकिन अब यह चर्चा पर पूर्ण विराम लग गया है। दोनों ही पार्टी के वरिष्ठ स्तर के नेताओ ने अपने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सख्त हिदायत दी है कि पार्टी कार्यकर्ता यूबीटी सेना और मनसे मे गठबंधन विषय पर बैनर पोस्टर और बयान बाजी ना करे।

ज्ञात हो कि पिछले अनेक वर्षों से समय-समय पर यूबीटी और मनसे इन दोनों दलों के नेतागण राज्य में मनसे और उद्धव ठाकरे की शिवसेना में गठबंधन हो इसके लिए सार्वजनिक रूप से बैनर पोस्टर बाजी के साथ जमकर बयानबाजी भी करते रहे हैं. लेकिन 15 दिन पहले यह मामला जोर शोर से चलने लगा, राज्य भर के विभिन्न शहरों में दोनों दल एक साथ आने की कार्यकर्ताओं की मांग का पोस्टर लगने लगा.

कार्यकर्ताओं की मांग पर दोनों दलों के वरिष्ठ नेता भी सक्रिय हुए, पहल मनसे के एक नेता ने की और जाकर यूबीटी शिवसेना के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राऊत से मिलकर गठबंधन के लिए आगे आने की बात रखी। फिर यूवीटी शिवसेना के तरफ से भी संजय रावत ने भी सकारात्मक जवाब दिया. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए इस बारे में किसी भी तरह के नकारात्मक जवाब नहीं दिए थे। अपने पत्रकार परिषद मे उन्होंने यह साफ कर दिया कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे और यूबीटी शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे दोनों भाई हैं और इस विषय पर वे दोनों जब चाहे तब फोन कर एक दूसरे से बात कर सकते हैं.

UBTशिवसेना के सांसद राउत के इस सकारात्मक पहल के बाद न जाने, ऐसी क्या परिस्थितियां बनी की इसके अगले दिन ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने मंत्रालय में जाकर राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की, जिससे यह साफ संदेश गया कि मनसे – शिवसेना से गठबंधन करने के लिए सकारात्मक नहीं है। और इसके तीसरे दिन ही मनसे प्रमुख ने अपने कोंकण दौरे में आयोजित पत्रकार परिषद में यह साफ कर दिया कि वे राज्य में किसी भी दल से गठबंधन करने के लिए इच्छुक नहीं है।

राज्य में १५ -२० दिन से मनसे और यूबीटी सेना में गठबंधन की जोरदार चर्चा हुई और दोनों दलों के नेता इस मामले में सकारात्मक दिखे, दोनों दलों के नेता ने इसके विरोध में कोई बयानबाजी नहीं की और अब मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने यह साफ कर दिया कि वे राज्य में किसी भी दल से गठबंधन को इच्छुक नहीं है.

राजनीतिक हलकों में इन घटनाक्रमों पर तरह-तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। अनेक कयासों के बीच एक बात जो सबसे ज्यादा चर्चा में आ रही है वह यह है, कि राज्य में गठबंधन के लिए मनसे और यूबीटी सेना दोनों इच्छुक थी। लेकिन महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे, जहां उद्धव बालासाहब ठाकरे की शिवसेना को राज्य में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से पूरी तरह से अलग होने की शर्त रखी।

वही यूवीटी शिवसेना राज ठाकरे को राज्य के महाविकस आघाडी गठबंधन में शामिल होने की शर्त रखी थी जोकि मनसे प्रमुख राज ठाकरे को मंजूर नहीं था और इसीलिए दोनों दोनों दल के नेता अपने अपने रास्ते हो लिए ।

rajesh

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago