वक्फ संपत्तियों के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए वेबपोर्टल का शुभारंभ
मुंबई, दि. 13
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज वक्फ संपत्तियों के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए शुरू किए गए वेब-पोर्टल का शुभारंभ किया।
सहयाद्री गेस्ट हाउस में हुई कैबिनेट की बैठक के बाद वेब पोर्टल लॉन्च किया गया। इस अवसर पर सांसद इम्तियाज जलील, फौजिया खान, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष विधायक डॉ. वजाहद मिर्जा, सदस्य समीर काजी, मुदस्सिर लांबे आदि मौजूद थे।
महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड का कार्यालय छत्रपति संभाजी नगर में है और राज्य भर के वक्फ संस्थानों के प्रतिनिधियों को राज्य में वक्फ संपत्तियों से संबंधित मामलों के सिलसिले में छत्रपति संभाजी नगर जाना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने तथा वक्फ संपत्तियों से संबंधित कार्य ऑनलाइन करने की सुविधा सृजित करने के लिए विभाग ने कम्प्यूटर प्रणाली विकसित करने का कार्य हाथ में लिया। तदनुसार, “ऑनलाइन-पंजीकरण” की सुविधा अब वेबसाइट https://mahawaqf.maharashtra.gov.in पर उपलब्ध है।

