Categories: TOP STORIES

बारामती लोकसभा सीट से विजय शिवतारे के चुनाव नहीं लड़ने की सहमति

बारामती लोकसभा सीट से शिवसेना शिंदे गुट के विजय शिवतारे द्वारा निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा के साथ ही महायुती की उम्मीदवार सुनेत्रा पवार और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के लिए भारी सर दर्द साबित हो रहा था।

लेकिन राज्य के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की मध्यस्थता के कारण शिवसेना नेता विजय शिवतारे ने बारामती से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की अपनी सहमति दे दी है।

जिससे शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट और राकपा अजीत पवार गुट के नेताओं में बढ़ रहे निरंतर तनाव कम होने की चर्चा है

शुरुआत से ही बारामती लोकसभा सीट राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है और यहां से राकपा सुप्रीमो रहे शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले लोकसभा में उम्मीदवार है और इसके विरुद्ध उनके भतीजे अजीत पवार को अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को यहां से लोकसभा चुनाव जिताने की बड़ी चुनौती है।

और इसी दौरान शिवसेना की तरफ से विजय शिवतारे के निर्दलीय उम्मीदवारी की घोषणा अजीत पवार के लिए नया सर दर्द बन गया था।

राकपा अजीत पवार गुट के अनेक शीर्ष नेताओं ने शिवतारे की इस घोषणा के बाद से ही राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर शिवतारे से उम्मीदवारी की घोषणा वापस लेने का दवाव बनाया जा रहा था लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं आ रहे थे।

बुधवार देर शाम राज्य के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की मध्यस्थता में यह विवाद खत्म होने का दावा किया जा रहा है।

अनेक समाचार चैनलों पर यह समाचार प्रसारित किया जा रहा है कि कल शाम ही उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के वर्षा बंगले पर एक बैठक का आयोजन किया गया था।

जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और विजय शिवतारे भी उपस्थित थे। जिसमें विजय शिवतारे ने इन सब के समक्ष बारामती से अपनी उम्मीदवारी नहीं भरने की सहमति जताई है।

rajesh

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

22 hours ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

22 hours ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के कथित घोटाले के खिलाफ कल्याण में कांग्रेस का ‘रघुपति राघव राजाराम सत्याग्रह’ कल

कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…

6 days ago