Categories: TOP STORIES

उल्हासनगर: “शेख” को मात्र ९० हजार में बेच दी अपनी नवजात बेटी, लेकिन दादी ने खेल बिगाड़ा

उल्हासनगर में छह दिन की नवजात बच्ची को उसके माता-पिता द्वारा मात्र 90 हजार रुपये में एक शेख को बेचने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है.

लेकिन नवजात की दादी को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने अपने बेटे बहु और शेख के इस गंदे खेल की योजना को विफल कर दिया है. पुलिस ने इस शर्मनाक मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उल्हासनगर के कैंप नंबर 4 के मराठा सेक्शन इलाके में रहने वाले गायकवाड़ परिवार के घर 22 जनवरी को एक बच्ची का जन्म हुआ था. लेकिन मात्र छह दिन में ही बच्ची के माता-पिता ने उसे एक शेख को मात्र 90 हजार रुपए में बेच दिया.

इस बीच, खुशखबरी मिलने पर बच्ची की दादी नवजात पोती को देखने के लिए अस्पताल गई थी. वहां उसने देखा कि उसकी बहू के पास उसकी पोती नहीं है. उसने अपने बेटे विशाल से पोती के बारे में पूछा. इस पर विशाल और उसकी बहु ने उसे बताया कि उन लोगों ने बच्ची को एक शेख से बेच दिया है.

दादी ने अपनी पोती के बारे में यह सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. उसने तुरंत बच्ची को वापस पाने के प्रयास किए. दादी ने अपने बेटे विशाल से पैसे वापस देकर बच्ची को वापस लाने का दबाव बनाया.

लेकिन विशाल ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. साथ ही, दादी को यह भी नहीं पता था कि बच्ची को इनलोगों ने किस शेख से बेचा है. इसलिए दादी ने तुरंत उल्हासनगर मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज कराई.

दादी की शिकायत पर और मामले की गंभीरता समझते हुए पुलिस ने बच्ची के माता-पिता, मध्यस्थ महिला और बच्ची को खरीदने वाले शेख परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया.

मामला दर्ज होते ही पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची की बिक्री क्यों की गई थी? क्या शेख परिवार किसी समूह से जुड़कर कोई गंदी साजिश तो नहीं कर रहा तथा इन लोगों ने पहले भी ऐसी ही किसी अन्य नवजात बच्चों को खरीदा था क्या? इन सभी सवालों की विस्तृत जांच उल्हासनगर पुलिस कर रही है.

rajesh

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago