Categories: TOP STORIES

महाकुंभ: अखिल भारतीय धर्मसंघ और हिंदू जनजागृति समिति का ‘हिंदू राष्ट्र अधिवेशन’ संपन्न

प्रयागराज के महाकुंभ मेले में संत-महंतों की भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की एकमुखी मांग!

प्रयागराज : भारत की संस्कृति, परंपरा और धर्म की रक्षा के लिए तथा भारत के उज्ज्वल भविष्य हेतु, भारत को धर्माधारित हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए, ऐसी प्रमुख मांग महाकुंभ मेले में आयोजित ‘हिंदू राष्ट्र अधिवेशन’ में उपस्थित संत-महंतों और हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों ने की।

अखिल भारतीय धर्मसंघ और हिंदू जनजागृति समिति के संयुक्त तत्वावधान में प्रयागराज में अखिल भारतीय धर्मसंघ, मोरी-संगम लोअर मार्ग चौराहा में यह अधिवेशन संपन्न हुआ।

इस अधिवेशन में बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं पर बढते अत्याचार, बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठियों से भारत की आंतरिक सुरक्षा को संकट, काशी-मथुरा सहित अन्य मंदिरों की मुक्ति का संवैधानिक संघर्ष, हिंदू मंदिरों का सरकारीकरण, धार्मिक उत्सवों के दौरान हिंदुओं पर होने वाले आक्रमण, लव जिहाद, धर्मांतरण, आतंकवाद और दंगों जैसी समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई। संत-महंतों और हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों ने हिंदू समाज को एकत्रित कर हिंदू राष्ट्र स्थापना के प्रयासों को गति देने की आवश्यकता पर बल दिया।

हिंदू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळे ने कहा* , ‘‘संविधान से ‘सेक्युलर’ शब्द हटाकर भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए। साथ ही, जनसंख्या नियंत्रण, धर्मांतरण प्रतिबंध, गोहत्या प्रतिबंध जैसे कानून लागू किए जाएं।

संविधान में अल्पसंख्यकों के लिए किए गए विशेष प्रावधान समाप्त किए जाएं। अन्य धर्मों के देशों में वहां के बहुसंख्यकों के हितों को प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन भारत में हिंदू बहुसंख्यक होते हुए भी उनके हितों की उपेक्षा की जाती है।

हिंदुओं के साथ अन्याय हो रहा है और उन्हें भेदभावपूर्ण व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए भारत में हिंदू राष्ट्र की स्थापना अनिवार्य है। हिंदू राष्ट्र की विचारधारा ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ अर्थात् सर्वसमावेशक है, जिससे संपूर्ण मानवजाति का कल्याण होगा।’’

मंदिर महासंघ के राष्ट्रीय संघटक सुनील घनवट ने इस सम्मेलन में कहा कि ‘‘भारत की तथाकथित धर्मनिरपेक्ष सरकारें केवल हिंदू मंदिरों का अधिग्रहण कर उनकी संपत्ति का उपयोग अपने स्वार्थ के लिए करती रही, लेकिन वे मस्जिदों या चर्चों को अपने नियंत्रण में नहीं लेतीं ही।

इसलिए सभी हिंदुओं को एकजुट होकर अपने मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करना होगा। तभी हमारी संस्कृति की रक्षा होगी। साथ ही, मंदिरों की संपत्ति का उपयोग केवल धार्मिक कार्यों के लिए ही किया जाना चाहिए।’’

हिंदू जनजागृति समिति के उत्तर-पूर्व भारत मार्गदर्शक सदगुरु नीलेश सिंगबाळ ने कहा कि हमारी हिंदू सभ्यता पर सदियों से आक्रमण होते रहे हैं, लेकिन अब पुनरुद्धार का समय आ गया है।

काशी और मथुरा की मुक्ति की मांग जोर पकड़ रही है। संभल में नष्ट हुए हिंदू मंदिराें की पुनःस्थापना की मांग की जा रही है, जो एक न्यायोचित मांग है। अब हिंदुओं को लव जिहाद के साथ लैंड जिहाद के विरुद्ध भी संघर्ष करना होगा।’’

rajesh

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

1 month ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago