Categories: Political

उल्हासनगर विधानसभा चुनाव: कुमार आयलानी की हालत खराब

कर्ण हिन्दुस्तानी

उल्हासनगर- पांचवी बार उल्हासनगर विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरे भाजपा के मौजूदा विधायक कुमार आयलानी को इस बार कालानी परिवार से जबरदस्त टक्कर मिल रही है। साथ ही भाजपा की भीतरघात का भी कुमार को नुकसान उठाना पड सकता है। जिसके चलते इस बार यदि कुमार आयलानी जीत से चूक गये तो यह उनकी तिसरी पराजय होगी जो कि कालानी परिवार के किसी सदस्य से ही होगी।

उल्हासनगर भाजपा: गद्दार हैं मुख्यमंत्री शिन्दे। शिंदे सेना का पलट बार

बता दें कि उल्हासनगर में तेजी से चुनावी समीकरण बदल रहे हैं। कालानी परिवार से पप्पू कालानी के बेटे ओमी कालानी शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड रहे हैं. जिन्हें उद्धव ठाकरे की शिवसेना और कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है। यहाँ से मनसे से भगवान भालेराव भी मैदान में हैं । हालाँकि उल्हासनगर में सिंधी भाषियों का दबदबा होता है और यही वजह है कि आज तक उल्हासनगर विधानसभा में गैर सिंधी भाषी विधायक कभी निर्वाचित नहीं हुआ है । इस लिए इस विधानसभा चुनाव में भी कालानी और आयलानी की टक्कर को ही मुख्य टक्कर माना जा रहा है।

उल्हासनगर विधानसभा चुनाव: भाजपा ने फिर जताया आयलानी पर भरोसा

हालाँकि भरत गंगोत्री भी मैदान में हैं. लेकिन दो दिग्गजों की जंग में गंगोत्री कहीं भी मजबूत होते नहीं दिख रहे हैं । वहीं भाजपा की बात करें तो भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी ने इस बार इस सीट पर अपनी दावेदारी पेश की थी । मगर भाजपा आलाकमान ने उनकी दावेदारी को नकार दिया। जिससे रामचंदानी के अंदरूनी तौर पर खफा होने की जानकारी भाजपा के अंदरूनी सूत्र ही कह रहे हैं। यही वजह है कि वह अपने भाषण में गठबंधन के मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे को गद्दार तक बोल गये। बाद में विवाद होने पर उन्होंने माफी मांगी । लेकिन तब तक तीर कमान से निकल चुका था और शिन्दे सेना ने भाजपा को मदद करने से स्पष्ट मना कर दिया है। जो कि कुमार आयलानी की राजनीतिक सेहत के लिए ठीक नहीं है।

उल्हासनगर: “शिंदे गद्दार” वाली बयानबाजी पर थम नहीं रहा है प्रदीप रामचंदानी का विरोध

अब बात करें ओमी कालानी की तो ओमी कालानी के पीछे कालानी उप नाम जुडा है जो कि उनको कहीं ना कहीं अपनी मां स्वर्गीय ज्योती कालानी की तरह फायदा ही देने का काम करेगा। गौरतलब हो कि कुमार अब तक चार बार भाजपा से टिकट हासिल कर चुके हैं जिसमें से दो बार वह कालानी परिवार से पराजित हो चुके हैं ।

उल्हासनगर विधानसभा चुनाव: भाषाई जंग होने की संभावना

पांचवी बार फिर कुमारआयलानी का मुकाबला कालानी परिवार से ही है। ओमी कालानी पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरे हैं। उल्हासनगर के आम मतदाता युवा ओमी कालानी को एक मौका देने की सोंच सकते हैं जो कि ओमी की संभावित जीत को बता रहा है। ऐसे में इस बार आयलानी को विधानसभा के बजाय घर बैठना पड सकेगा , इस बात में दो राय नहीं हो सकती।

rajesh

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

1 day ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

1 day ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के कथित घोटाले के खिलाफ कल्याण में कांग्रेस का ‘रघुपति राघव राजाराम सत्याग्रह’ कल

कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…

6 days ago