Categories: FEATUREDLatest

तो उद्धव इस्तीफ़ा दे देंगे !

(अजय भट्टाचार्य )
महाराष्ट्र की सत्ता पर विराजमान महाविकास आघाडी को कांग्रेस के पूर्व सांसद यशवंत राव गडाख की सलाह को गंभीरता से लेना चाहिए। सत्ता स्थापना के बाद जिस तरह से विभिन्न मुद्दों पर सत्ता के घटकदलों में बयानबाजी देखने को मिल रही है उससे इस सरकार के स्थायित्व पे सवालिया निशान उठाना स्वाभाविक है।

इसलिए गडाख को सुनना/समझना जरुरी है। गडाख के अनुसार एक ही सरकार में शामिल कांग्रेस और राष्ट्रवादी पार्टियां अच्छा व्यवहार नहीं करती हैं, तो राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे किसी भी समय इस्तीफा दे देंगे। इसके पीछे गडाख का तर्क है कि उद्धव ठाकरे मूलत: राजनेता नहीं हैं। वे कलाकार/ छायाचित्रकार और वचन निभाने वाले व्यक्ति हैं। इसलिए यदि उनको मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्रदान करना है, तो कांग्रेस और राकांपा को टकराव कम करना चाहिए और उद्धव ठाकरे का आभार मानना चाहिये।

पूर्व कांग्रेस नेता यशवंतराव गडाख ने उद्धव ठाकरे को धन्यवाद देने की सलाह दी। राज्य के जल संरक्षण मंत्री शंकरराव गडाख द्वारा नेवासे तालुका में आयोजित एक स्वागत समारोह में गडाख ने अपनी राय सार्वजानिक कर कांग्रेस और राकांपा को संयमित व्यवहार की सलाह दी। गडाख के मुताबिक अगर उद्धव ठाकरे ने फैसला नहीं किया होता, तो ये दोनों पार्टियां विपक्ष में दिखाई देतीं। अब ग्रामीण इलाकों की सरकार सत्ता में आ गई है।

शहर की सरकार चली गई है। बंगलों के लिए मंत्रियों में मची होड़ पर गडाख ने ताना कसा कि गांवों का/में काम और विकास करने के लिए बंगलों की जरुरत क्या है। गडाख का साफ इशारा था कि विभागों के आवंटन से लेकर बंगलों के आवंटन तक जिस तरह से कांग्रेस और राकांपा के मंत्रियों का रोज रूठना, मानना चल रहा है,

इसे और ऐसे विवादों पर तुरंत विराम लगना चाहिए। गडाख के बहाने ही सही महाराष्ट्र की सत्ता की भीतरी खींच तान वास्तव में सत्ता की स्थिरता के लिए एक खतरे की घंटी है। सावरकर, इंदिरा-करीमलाला भेंट. नागरिकता कानून जैसे मुद्दों पर घटक दलों का में मतैक्य न होना दुर्भाग्य पूर्ण ही कहा जा सकता है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

18 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

5 days ago