अगर विश्वहिंदू परिषद की चली तो आज यानि 20 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर बनने की तिथि की घोषणा की जा सकती है। इलाहाबाद जो अब प्रयागराज बन चुका है, में चल रहे माघ मेला क्षेत्र में बने विहिप के शिविर में अयोध्या के राम मंदिर का मॉडल रखा गया।
मॉडल का अनावरण करते वक्त विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि जिस मॉडल को 1989 में प्रयाग में रखा गया, उसी की प्रतिकृति यह मॉडल है और इसी के आधार पर राम मंदिर का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि इसी मेले में 20 जनवरी को केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी, साध्वी ऋतंभरा, बाबा रामदेव सहित देश के कई बड़े साधु-संत जमा होंगे।
बैठक में ही राम-मंदिर निर्माण की तिथि तय की जाएगी, साथ ही यह भी तय होगा कि मंदिर के ट्रस्ट में कौन-कौन शामिल रहेगा। इसके बाद 21 जनवरी को संत सम्मेलन में मंदिर को लेकर हुए निर्णय का फैसला सार्वजनिक किया जाएगा।
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…
कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…
कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…
कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…